39.2 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

बरेली के एलए मॉल की लिफ्ट में 35 मिनट फंसे रहे 13 लोग

Must read

– दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर

बरेली। शहर के एलए मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लिफ्ट में सवार 13 लोग करीब 35 मिनट तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट बंद होने के बाद अंदर मौजूद लोगों की चीखपुकार सुनकर मॉल प्रशासन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लिफ्ट अचानक रुक गई थी। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में मौजूद किसी व्यक्ति ने घबराहट में सेंसर पर लात मार दी, जिससे सेंसर खराब हो गया और लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुल सका।

काफी देर तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर सभी 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान लिफ्ट में फंसे लोगों में दहशत का माहौल रहा।

सूचना पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एलए मॉल की बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article