– कैंट थाना क्षेत्र के लोगों में आक्रोश
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कई स्थानों पर धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अवैध शराब का कारोबार नहीं रुक रहा है। आरोप है कि जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री होने से युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कैंट थाना पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, जिसके चलते अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रह सके।


