34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

डीएम, एसएसपी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

Must read

-श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता
फिरोजाबाद। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी, एसएसपी ने शिकोहाबाद क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग की सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधाओं, अस्थायी शिविरों और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। जहां कहीं कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शत-प्रतिशत तैयारियां पूरी कर लें। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, जलभराव या बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, स्वास्थ्य और जल निगम सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था मजबूत रखने तथा यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article