34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए की गोपनीय जांच शुरू

Must read

– आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर कसेगा शिकंजा

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने राजधानी में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर गोपनीय जांच अभियान शुरू कर दिया है। एलडीए ने विभिन्न योजनाओं में अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर ऐसे भवनों का सर्वे शुरू कराया है, जहां नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने की आशंका है।
सूत्रों के अनुसार, जांच के पहले चरण में अलीगंज, गोमतीनगर और जानकीपुरम समेत कई प्रमुख आवासीय क्षेत्रों को दायरे में लिया गया है। अधिकारी यह पता लगाएंगे कि कहीं आवासीय मकानों में बिना अनुमति होटल, गेस्ट हाउस, कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान तो संचालित नहीं किए जा रहे हैं।
एलडीए अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद जिन भवनों में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सीलिंग, ध्वस्तीकरण और अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
अलीगंज अग्निकांड के बाद भवन सुरक्षा मानकों और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एलडीए का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवासीय क्षेत्रों में भवनों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article