युवकों से टारगेट पूरा कराने के आरोप
फिरोजाबाद क्षेत्र में सिम कार्ड एक्टिवेशन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कुछ युवकों से कथित रूप से नकली फिंगरप्रिंट तैयार करवाकर सिम कार्ड सक्रिय कराने का काम कराया जा रहा है। आरोप है कि कर्मचारियों पर रोजाना टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जाता है, जिसके कारण नियमों की अनदेखी होने की आशंका जताई जा रही है।शिकायतकर्ताओं का दावा है कि उनके पास इस मामले से जुड़े कुछ दस्तावेज़ और अन्य सबूत मौजूद हैं। उन्होंने संबंधित दूरसंचार विभाग, साइबर क्राइम और पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल दूरसंचार नियमों का गंभीर उल्लंघन होगा बल्कि साइबर अपराध और फर्जी पहचान के दुरुपयोग का मामला भी बन सकता है।


