28 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

‘आपका जीवन देश के लिए अमूल्य’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा:दीपके

Must read

 

विशेष संवाददाता | यूथ इंडिया
नई दिल्ली। सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बाद आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर राहत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल समाप्त किए जाने से सभी को बेहद राहत मिली है।
वीडियो संदेश में अभिजीत दीपके ने कहा, “हमें बेहद राहत और कृतज्ञता है। आपके असाधारण साहस, त्याग और बलिदान के लिए धन्यवाद। आपका जीवन देश के लिए अमूल्य है।”
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने के बावजूद आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। उनका कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article