नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को संसद परिसर के मकर द्वार पर समाजवादी पार्टी के सांसदों तथा विपक्षी दलों के सांसदों के साथ छात्रों के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ अन्याय और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता तथा उनकी समस्याओं का समाधान संवाद और न्यायपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि छात्रों के अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज़ उठाती रहेगी। प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने भी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि “छात्रों के हित में यह न्याय संघर्ष लगातार जारी रहेगा और उनकी आवाज़ संसद से लेकर सड़क तक बुलंद की जाएगी।”


