34.2 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

लोहिया अस्पताल से लापता हुआ भर्ती अज्ञात युवक, पुलिस को भेजी गई सूचना, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय से भर्ती एक अज्ञात युवक के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना थाना कादरी गेट पुलिस को भेज दी है। युवक के अस्पताल से गायब होने की घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बीती 20 जुलाई की रात करीब 8:22 बजे पीआरडी जवान ओमवीर द्वारा लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए उसे अज्ञात के रूप में अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब अस्पताल के कर्मचारी वार्ड में पहुंचे तो युवक अपने बेड पर नहीं मिला। कर्मचारियों ने वार्ड और अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई।
अस्पताल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना कादरी गेट पुलिस को लिखित सूचना भेजी। पुलिस अब युवक की तलाश के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह स्वयं अस्पताल से चला गया या फिर किसी अन्य परिस्थिति में वहां से गायब हुआ।
घटना के बाद अस्पताल में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में भर्ती मरीज बिना किसी जानकारी के गायब हो सकता है, तो इससे अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच के दायरे में लाई जा सकती है, जिससे युवक के अस्पताल से बाहर जाने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article