42.2 C
Lucknow
Friday, June 5, 2026

लोहिया अस्पताल में साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा

Must read

क्रासर
कई दिनों से अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमता देखा जा रहा था आरोपी, पूछताछ जारी
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में शुक्रवार को साइकिल चोरी कर भाग रहे एक युवक को सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल आई एक युवती की साइकिल चोरी कर एक युवक परिसर से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। सुरक्षा कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और साइकिल बरामद कर ली।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज पुत्र संजू सक्सेना निवासी दरियावगंज, जनपद कासगंज बताया है। सुरक्षा कर्मी उससे पूछताछ कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी को कई बार अस्पताल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा गया था, लेकिन उस समय उसके खिलाफ कोई ठोस शिकायत नहीं मिली थी।
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने अस्पताल परिसर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या पूर्व में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article