नई दिल्ली |
दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे माकपा (सीपीआई-एम) के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया है। इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, माकपा नेता वृंदा करात और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास सहित अन्य नेता शामिल हैं।
प्राप्त समाचार रिपोर्टों के अनुसार, केरल भवन से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे नेताओं को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें बसों से निर्धारित हिरासत केंद्रों पर ले जाया गया। पिनराई विजयन और अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठे सवालों के विरोध में आयोजित किया गया था। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया।पिनराई विजयन पुलिस हिरासत में लिए गए।माकपा की वरिष्ठ नेता बृंदा करात को हिरासत में लिया गया।जॉन ब्रिटास और के.एन. बालगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया गया अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।ध्रुव राठी को समाचार रिपोर्टों के अनुसार, गुरुग्राम में हिरासत में लिए गए।


