24.5 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

प्रदर्शन से पसीजेपीहले दिल्ली आने-जाने वाली 245 ट्रेनें रद्द

Must read

 

– राजधानी, तेजस और शताब्दी जैसी प्रमुख रेल सेवाएं भी प्रभावित
– यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली।राजधानी में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी (CJP) प्रदर्शन से पहले भारतीय रेलवे ने दिल्ली आने-जाने वाली 245 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले से हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका है। रद्द की गई ट्रेनों में 75 मेल और एक्सप्रेस तथा 170 यात्री ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 2 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि 9 ट्रेनों की यात्रा बीच के स्टेशनों तक सीमित कर दी गई है।
रेलवे के इस फैसले का असर उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ सकता है। प्रयागराज एक्सप्रेस, कानपुर–नई दिल्ली शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस जैसी प्रमुख रेल सेवाओं के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए रेल सेवाओं में यह बदलाव किया गया है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचने वाली निर्धारित रेल सेवाएं विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं।
रेल सेवाएं रद्द होने और समय में बदलाव के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति, प्रस्थान समय और निर्धारित ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से जांचने की सलाह दी जाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article