27.2 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार बच्चों की मौत

Must read

 

मथुरा। वृंदावन के चेतन विहार स्थित संस्कृत गुरुकुलम में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुकुल में पढ़ने वाले चार बच्चों की पानी के टैंक की सफाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बच्चा भी बेहोश हुआ, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि बच्चे गुरुकुल परिसर में पानी के टैंक की सफाई करने के लिए टैंक के अंदर उतरे थे। कुछ देर बाद एक-एक कर चार बच्चे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुकुल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चों की हालत बिगड़ी हो सकती है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना के बाद गुरुकुल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article