29.2 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

सांसद विधायक ने आशाओं के धरने में ज्ञापन लेकर धरना कराया समाप्त

Must read

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कायमगंज में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा बहनों का लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
इसी क्रम में आशा बहनों ने सांसद मुकेश राजपूत एवं विधायक सुरभि को मानदेय बढ़ाने सहित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
विधायक सुरभि ने आशा बहनों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मानदेय में बढ़ोतरी के लिए हर संभव सहयोग एवं प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने का भरोसा भी दिलाया।
वहीं, लगातार दूसरे दिन धरना जारी रहने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article