29.2 C
Lucknow
Saturday, October 3, 2026

नवाबगंज-मोहम्मदाबाद में तीन घरों में चोरी

Must read

 

लाखों के जेवर और नकदी पार

फर्रुखाबाद। नवाबगंज और मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्रों में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

मोहम्मदाबाद के नगला बीच में घर से जेवर चोरी

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला बीच गांव निवासी धन सिंह के घर में रात के समय चोर घुस गए। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकाल ले गए। धन सिंह के अनुसार बक्से में दो अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी पेंडल और एक जोड़ी तोड़िया रखी थीं। सुबह सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। उनके पुत्र अवनीश ने यूपी 112 पर सूचना दी।

 

नवाबगंज के समैचीपुर में दो घरों में चोरी

इसी तरह नवाबगंज थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार एक घर से करीब 12 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामान चोर ले गए। सुबह घरों में सामान बिखरा मिलने के बाद परिवारों को घटना की जानकारी हुई।तीनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से चोरी हुए सामान और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

लगातार हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है और चोरी में शामिल लोगों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article