फर्रुखाबाद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को परिजन उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग रुस्तम निवासी राजकुमार पुत्र बडेलाल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजकुमार को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी जनार्दन पुत्र मुनेश चंद्र भी अलग सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना में घायल होने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।
अलग-अलग हादसों में घायल दोनों युवकों की हालत को देखते हुए चिकित्सक उपचार में जुटे हैं। हादसों के कारणों की जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती


