– राज्यसभा चुनाव को बताया ‘मिलन का समय’
– संविधान और लोकतंत्र के मुद्दे पर साथ आने की कही बात
लखनऊ। गांधी जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के संदेश को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर अपनी बात रखी।
अखिलेश यादव ने कहा, “मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करता हूं। उनके आह्वान पर करोड़ों लोग निकलकर आए तो आखिर में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का रास्ता दिया।”
राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव का समय साथियों के बीच मिलने और साथ आने का समय होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला हो रहा है तो कड़वी बातों को भुलाकर साथ आने वाले साथियों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, “राज्यसभा चुनाव का समय मिलन का समय होता है। अगर किसी को लगता है कि हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला हो रहा है तो कड़वी बातें सब भूलकर जो साथी साथ आना चाहते हैं तो हम सब चीजें भूल जाएंगे।”


