कमालगंज संवाददाता।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कमालगंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने विकसित, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना पर अपने विचार और चित्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सेवा, स्वच्छता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला और गांधी जी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की बात कही।
इस दौरान मंडल महामंत्री बबलू चौहान, मंडल उपाध्यक्ष रवि कुमार, नितेंद्र, बीआरसी के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


