27 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, अपहरण कर फिरौती मांगने और हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच (Crime Branch) प्रभारी लखनऊ शिवानंद मिश्र व मड़ियांव पुलिस टीम (Madiyav Police) को बड़ी सफलता मिली है। गुमशुदा पवन कुमार गर्ग और सचिन विश्वकर्मा के अपहरण फिरौती मांगने और हत्या के मामले में 5 आरोपियों को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहरण फिरौती और 2 लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले के खुलासे में एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र की अहम भूमिका है।

पूछताछ में सामने आया पूरा मामला

आरोपियों को पवन कुमार गर्ग के पास 50–60 लाख रुपये होने की जानकारी मिली थी इसके बाद अपहरण की साजिश रची गई। 27 सितंबर को पवन कुमार गर्ग और सचिन विश्वकर्मा को बुलाकर इटौंजा क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाया गया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। फिरौती की रकम न मिलने पर 28 सितंबर को दोनों की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के शवों को महमूदाबाद के रास्ते चलहरी घाट पहुंचाया और घाघरा नदी में फेंक दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

मड़ियांव थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच प्रभारी लखनऊ शिवानंद मिश्र उ0नि0 नितिन तालियान उ0नि0 अखिलेश सिंह।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article