23.8 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

केजीएमयू कर्मी पवन गर्ग लापता, सीतापुर में मिली कार, सीसीटीवी में तीन लोग दिखे

Must read

 

लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र से केजीएमयू कर्मी पवन गर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक पवन 27 सितंबर की रात से लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है।

 

मामले में मड़ियांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस पवन की तलाश में जुटी है। जांच के दौरान उनकी कार सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र में मिली है, जिसके बाद मामले की जांच का दायरा लखनऊ से सीतापुर तक बढ़ गया है।

 

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में पवन की कार में तीन अन्य लोग भी दिखाई दिए हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन लोगों की पहचान और पवन के लापता होने से उनके संभावित संबंध की जांच कर रही है।

पवन के अचानक लापता होने और कार के सीतापुर में मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article