23.8 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

मलिहाबाद में जहरीले सांप का आतंक, 10 दिन में 16 लोगों को डसा, किशोर की मौत

Must read

 

लखनऊ। मलिहाबाद के रहमतनगर गांव में पिछले 10 दिनों से जहरीले सांप के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 16 लोगों को सांप डस चुका है, जबकि सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोर अनमोल की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, एक ही इलाके में लगातार सर्पदंश की घटनाएं सामने आने से लोग रात में घरों से निकलने और सोने तक में भय महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुन्नीलाल की बेटी शन्नो को तीन बार, जबकि प्रदीप की बेटी शांती को दो बार सांप ने डसा। छोटकी समेत कई अन्य ग्रामीण भी सर्पदंश का शिकार हुए हैं।
सर्पदंश की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीएचसी मलिहाबाद के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, बीते 10 दिनों में रहमतनगर से तीन मरीज अस्पताल पहुंचे थे, जबकि एक मरीज को लखनऊ रेफर किया गया।
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय, सांप की तलाश और प्रभावी कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि एक ही गांव में लगातार सर्पदंश की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। लोगों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सांप के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article