23.8 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

बकाया बिजली बिल पर लेसा का एक्शन, 3400 स्मार्ट मीटर कनेक्शन काटे

Must read

 

लखनऊ। बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लेसा ने बुधवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान राजधानी के अलग-अलग विद्युत जोन में 3400 स्मार्ट मीटर कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई के बाद बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए।

लेसा के अभियान में लखनऊ सेंट्रल जोन में सबसे अधिक 1500 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा गोमतीनगर जोन में 800, अमौसी जोन में 800 और जानकीपुरम क्षेत्र में 300 स्मार्ट मीटर कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए।

बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद जिन उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा कर दिया, उनके कनेक्शन नियमानुसार दोबारा जोड़ दिए गए। लेसा की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की जा रही है, ताकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचा जा सके।

बकाया बिल की वसूली के साथ लेसा ने बिजली चोरी के मामलों में भी कार्रवाई की। बीकेटी क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं गोमतीनगर क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले में दो उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

लेसा अधिकारियों के मुताबिक बकाया बिल और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article