37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

बाबरी के चंदा का हिसाब मांगने की हिम्मत नहीं, गोली चलवाने वाले पढ़ा रहे मर्यादा का पाठ : बृजेश पाठक

Must read

 

बाराबंकी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को बाराबंकी में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे, राम मंदिर और सनातन धर्म के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कई तीखे बयान दिए।

डिप्टी सीएम ने कहा कि धन्नीपुर में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगने की हिम्मत विपक्ष क्यों नहीं करता? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले जनता को गुमराह करते रहे और अब सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो लोग राम मंदिर के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और उसके निर्माण का विरोध करते थे, आज वही लोग मर्यादा और नैतिकता का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कभी नहीं चाहता था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, लेकिन न्यायिक प्रक्रिया और केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह सपना साकार हुआ।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण के हर मोर्चे पर मजबूती से काम कर रही है। सरकार की उपलब्धियों से विपक्ष बौखलाया हुआ है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article