23 C
Lucknow
Friday, September 25, 2026

अंतिम दिन गणेश विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने किया प्रतिमा का भू-विसर्जन

Must read

क्रासर
गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा वातावरण, गुलाल उड़ाकर भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
फर्रुखाबाद। गणेश महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा का भू-विसर्जन किया। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन यात्राओं में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए भगवान गणेश के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए।
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल महिला, पुरुष और युवाओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
गणेश महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के भजनों पर थिरकते रहे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव की खुशियां साझा करते नजर आए।
वहीं, गणेश विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमा का भू-विसर्जन किया। इसके साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article