– फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर कार्रवाई
– साइबर अपराध शाखा की टीम भी जांच में जुटी
लखनऊ। राजधानी के कपूरथला स्थित रिद्ध्या प्लाजा में फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ साइबर अपराध शाखा की टीम भी मौजूद रही।
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम सुबह करीब सात बजे से रिद्ध्या प्लाजा में जांच-पड़ताल कर रही है। टीम द्वारा परिसर में मौजूद कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि परिसर में किस तरह का काम किया जा रहा था और क्या यहां से किसी तरह की साइबर धोखाधड़ी या फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा था। कंप्यूटरों और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। छापेमारी के बाद बरामद सामग्री और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


