32 C
Lucknow
Sunday, September 13, 2026

चारबाग डिपो की बस में डीजल चोरी का आरोप, तीन संविदाकर्मी तलब

Must read

 

दो चालक और एक परिचालक जांच के घेरे में, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने मांगा जवाब

लखनऊ। चारबाग डिपो की बस में डीजल चोरी का मामला सामने आने के बाद परिवहन निगम में हड़कंप मच गया है। मामले में दो संविदा चालक और एक संविदा परिचालक की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। तीनों कर्मचारियों को जांच के लिए तलब किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के तहत संविदा चालक शीष कुमार को बुलाया गया है। इसके अलावा चालक अभय प्रताप सिंह और संबंधित परिचालक को भी जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
चारबाग डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की ओर से तीनों संविदाकर्मियों को जांच के लिए बुलाया गया है। उनसे डीजल से संबंधित मामले में पूछताछ कर उनका पक्ष जाना जाएगा।
परिवहन निगम स्तर पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि डीजल की कथित चोरी में किसकी भूमिका रही और वास्तव में कितनी मात्रा में डीजल गायब हुआ। फिलहाल तीनों संविदाकर्मी जांच के दायरे में हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article