लखनऊ निवासी बताया जा रहा मृतक, लोनी कटरा क्षेत्र की घटना
बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है और वह लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कार शनिवार शाम से ही सड़क किनारे खड़ी थी। रविवार सुबह कार में शव मिलने की जानकारी सामने आने पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही कार से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।


