पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान समेत रक्षा सहयोग पर चर्चा की संभावना
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को राजधानी दिल्ली पहुंच गए। वह 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
पुतिन के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होने की संभावना है। दोनों नेताओं की बैठक में भारत-रूस रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा हो सकती है।
बैठक में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के संयुक्त विकास और निर्माण समेत अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।


