31 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

सच्चा सनातनी दूसरे धर्म की आस्था से नहीं करता खिलवाड़ : अखिलेश यादव

Must read

 

सौहार्द सरकार की पहली जिम्मेदारी

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षा और शिक्षक का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने सामाजिक सौहार्द के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद लोग होते हैं। सौहार्द बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और उसकी प्राथमिकता भी सौहार्द ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सम्मान कायम रहना लोकतंत्र तथा सामाजिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म को ठेस नहीं पहुंचाएगा और न ही किसी की आस्था से खिलवाड़ करेगा। अखिलेश के इस बयान को धार्मिक सौहार्द और सामाजिक भाईचारे के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

शिक्षक दिवस के मंच से शिक्षा, शिक्षक सम्मान और सामाजिक सौहार्द को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयानों ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने समाज में नफरत के बजाय आपसी सम्मान और भाईचारे को प्राथमिकता देने की बात कही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article