कन्नौज, गुरसहायगंज । कोतवाली क्षेत्र के डुडवा बुजुर्ग चौराहे के पास शुक्रवार रात डेढ बजे गुरसहायगंज मे जन्माष्टमी पर सज़ी झांकी देखने के वाद तीन युवक बाइक से बापस घर लौट रहे थे तभी अज्ञात बाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी जिससे तीनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम बैंसन पुरवा निवासी अनुराग पुत्र बृजेश उम्र 18, इसी ग्राम के आशीष पुत्र गौरव 17 बर्ष, अमन उर्फ कृष्णा 18 वर्ष पुत्र घनश्याम निवासी अमोलर तालग्राम जन्मा ष्टमी पर्व पर गुरसहाय गंज में सजी झांकियां देखने गये थे। रात एक बजे के बाद बाइक से तीनों घर बापस लौट रहे थे।
डुडवा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टरो ने तीनो को मृत घोषित कर दिया।
गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक युवकों के परिवारी जनों का रो रोकर बुरा हाल है।


