33.6 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन शुरू

Must read

 

24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निषाद राज बोट सब्सिडी योजना हेतु पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनपद के इच्छुक मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी एवं पात्र व्यक्ति 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक निदेशक मत्स्य के अनुसार, योजना का उद्देश्य मत्स्य पालकों को आधुनिक नाव उपलब्ध कराने में आर्थिक सहायता देकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
विभाग ने बताया कि योजना की इकाई लागत, अनुदान की पात्रता, आवश्यक अभिलेख, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला मत्स्य कार्यालय, मंडलीय कार्यालय अथवा मत्स्य निदेशालय से किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article