29 C
Lucknow
Wednesday, September 2, 2026

अगले दो दिन भी बारिश का जोर

Must read

 

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अगले दो दिन मानसून सक्रिय रहेगा। 3 सितंबर को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

4 सितंबर को मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, पूर्वोत्तर और पूर्वी राजस्थान में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article