आगरा सेंट्रल जेल से रिहाई के बाद भारत सरकार लिखी गाड़ी से हुआ स्वागत, हस्तिनापुर खादर में गैंग का लीडर रहा है श्रीराम
मेरठ। करीब 30 साल तक उम्रकैद की सजा काटने के बाद श्रीराम जाटव आगरा सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आया। जेल से बाहर निकलने के बाद उसके स्वागत को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। श्रीराम जाटव को ‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया।
बताया जाता है कि श्रीराम जाटव का नाम हस्तिनापुर खादर क्षेत्र में सक्रिय गिरोह से जुड़ा रहा है। वह किरोड़ी गुर्जर गैंग से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले छह लोगों में शामिल था। मामले में श्रीराम जाटव समेत कुल छह आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
लगभग तीन दशक जेल में बिताने के बाद उसकी रिहाई के बाद समर्थकों और परिचितों की ओर से स्वागत किए जाने की बात सामने आई है। खास बात यह रही कि उसे जिस वाहन से ले जाया गया, उस पर भारत सरकार लिखा होने से मामला चर्चा में आ गया।


