30 C
Lucknow
Monday, August 31, 2026

राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बाराबंकी पहुंचे हरीश द्विवेदी, हुआ भव्य स्वागत

Must read

सफदरगंज चौराहे पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा, कार्यकर्ताओं ने लगाए जयघोष
बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रदेश भाजपा के प्रभारी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद जनपद बाराबंकी में प्रथम आगमन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सफदरगंज चौराहे पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के साथ पहुंचे हरीश द्विवेदी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा की गई और भाजपा समर्थकों ने जोरदार जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। सफदरगंज चौराहा कुछ देर के लिए भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा।
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। असम प्रदेश भाजपा के प्रभारी के रूप में भी उनकी भूमिका संगठन के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का बाराबंकी में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा। स्वागत समारोह में जिस प्रकार पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उत्साह के साथ शामिल हुए, वह भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रमाण है।
पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग और उत्साह ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यही संगठन की प्रतिबद्धता तथा एकजुटता को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article