35.1 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

Must read

शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सौगात

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित जेजेआर पैलेस में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार) प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के सजीव संबोधन का श्रवण किया।

मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का औपचारिक शुभारंभ करते हुए चयनित शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी हस्तांतरित की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और यह योजना शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि सूचीबद्ध चिकित्सालयों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने से शिक्षकों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षक कल्याण के लिए भी लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शिक्षकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article