35.1 C
Lucknow
Wednesday, July 8, 2026

फर्रुखाबाद से संकिसा तक नई बस सेवा शुरू, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने दिखाई हरी झंडी

Must read

 

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के अंतर्गत बुधवार को फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टेशन से फर्रुखाबाद–मोहम्मदाबाद–नीम करौरी होते हुए विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा बसंतपुर तक नई बस सेवा का शुभारंभ किया गया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद, नीम करौरी और संकिसा बसंतपुर के बीच यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा बसंतपुर तथा धार्मिक आस्था के केंद्र नीम करौरी तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार, छोटे कारोबार, होटल एवं परिवहन व्यवसाय को भी नई गति मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा को ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। स्थानीय लोगों ने भी नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article