29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

लेजर टॉर्च गले में फंसने से छह माह के मासूम की मौत

Must read

 

शमसाबाद। रक्षाबंधन पर नानी के घर आए छह माह के मासूम की सोमवार शाम खेलते समय छोटी लेजर टॉर्च मुंह में रखने के दौरान गले में फंस गई। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव नगला बसोला निवासी राकेश कुमार की पुत्री सुदामा पत्नी अखिलेश राजपूत निवासी नगला कोहपी, अलीगंज, एटा रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर अपने छह माह के पुत्र के साथ मायके आई थीं। सोमवार शाम बच्चा घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसके हाथ छोटी लेजर टॉर्च लग गई। खेल-खेल में बच्चे ने टॉर्च मुंह में रख ली, जो उसके गले में फंस गई।

बच्चे की हालत बिगड़ने पर स्वजन ने पहले घर पर ही टॉर्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम करीब 7:15 बजे स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अलीम अंसारी ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन बिलखते हुए शव को लेकर अपने गांव रवाना हो गए। अखिलेश राजपूत ने बताया कि बच्चा अभी महज छह माह का था और उसका नामकरण तक नहीं हुआ था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article