29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

बढ़पुर में जलभराव से राहगीर परेशान

Must read

 

अनोखे मिष्ठान भंडार के पीछे निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में अनोखे मिष्ठान भंडार के पीछे जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क और आसपास पानी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी पैदा हो रही है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का अस्थायी समाधान करने के बजाय नाले और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे बरसात के दौरान बार-बार जलभराव की स्थिति न बने।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article