कानून-व्यवस्था, बाढ़, बिजली आपूर्ति और विकास कार्यों की होगी समीक्षा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति, बिजली आपूर्ति और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राहत आयुक्त समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश के सभी जिलाधिकारी (डीएम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस आयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री बिजली आपूर्ति की स्थिति और बिजली विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव समेत संबंधित अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है।
बैठक में सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री अधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति, बाढ़ राहत व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।


