26 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

2.20 करोड़ से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Must read

 

फर्म के जीएसटी नंबर के दुरुपयोग का आरोप, लखनऊ के गुडंबा से दबोचा गया इरफान

कानपुर। रेल बाजार पुलिस ने 2.20 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त इरफान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को लखनऊ के गुडंबा इलाके से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर एक फर्म के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

बताया गया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लखनऊ, मुंबई समेत कई शहरों में छिपकर रह रहा था। पुलिस और सर्विलांस टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने गुडंबा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य लोगों और जीएसटी धोखाधड़ी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article