युवा कांग्रेस परिवर्तन चौक से निकालेगी राजभवन तक मार्च, घेराव का ऐलान
लखनऊ। Gen-Z आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस आज राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन करेगी। युवा कांग्रेस की ओर से दोपहर 12 बजे परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने मार्च के बाद राजभवन का घेराव करने का भी ऐलान किया है।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यह प्रदर्शन दिल्ली में Gen-Z आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के भी मार्च में शामिल होने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की संभावना है। परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है।


