30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

चंबल में 100 से ज्यादा सवारियों से भरी मोटरबोट बही

Must read

इंजन बंद होने से मची चीख-पुकार; बाल-बाल बची जान

आगरा। चंबल नदी में रविवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। मध्यप्रदेश के नगरा से आगरा के कैंजराघाट आ रही सवारियों से भरी मोटरबोट अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। मोटरबोट के बहने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक लोगों की सांसें अटकी रहीं।

बताया गया कि मोटरबोट का इंजन अचानक बंद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजल खत्म होने के कारण इंजन बंद हुआ, जिसके बाद तेज बहाव के बीच नाव नियंत्रण से बाहर होकर बहने लगी। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

करीब 10 बजे हुई घटना के बाद मोटरबोट को मध्यप्रदेश के कनेरा में सुरक्षित रोक लिया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही बासौनी और खेड़ा राठौर पुलिस के साथ तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ कैंजराघाट पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article