वाराणसी। नई सुबह संस्थान, वाराणसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। संस्थान परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के दिव्यांग बच्चों, नई सुबह इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज के विद्यार्थियों तथा स्पेशल स्कूल और किड्ज केयर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भूपेंद्र वर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ, काशी हॉस्पिटल, वाराणसी उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. राहुल शर्मा, सुनीता तिवारी, डॉ. अमित तिवारी एवं अमरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एमफिल नैदानिक मनोविज्ञान, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा एंड रिहैब साइकोलॉजी, विशेष विद्यालय एवं किड्जी केयर स्कूल के बच्चों और विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी, मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज तिवारी ने किया। सम्मान मिलने पर बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराग तिवारी (आजाद), राजीव कुमार सिन्हा, अर्पिता मिश्रा, डॉ. जी.सी.के. परेरा, शुभम कुमार श्रीवास्तव, राधिका प्रजापति, दिव्यांशी तिवारी, मनोहर प्रजापति, आदर्श श्रीवास्तव एवं कंचन राय सहित संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, बच्चों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने देशभक्ति, एकता, समावेशन और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का संदेश दिया।


