34.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

लखनऊ नगर निगम में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारी-कर्मचारियों के बदले कार्यक्षेत्र

Must read

 

लखनऊ। नगर निगम प्रशासन ने बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किए गए फेरबदल में कई कर्मचारियों को एक जोन से दूसरे जोन भेजा गया है, जबकि कुछ को विभिन्न विभागों से संबद्ध किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार आशुतोष गुप्ता को जोन-8 से हटाकर जोन-4 भेजा गया है। अजय यादव का जोन-3 से जोन-4 तबादला किया गया है। वहीं मुनेश्वर सिंह यादव को जोन-3 में तैनाती दी गई है।
अर्चना शाही को जोन-3 के कर विभाग में तैनात किया गया है। विजय शर्मा को पर्यावरण अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। प्रवीण सिंह का जोन-4 से जोन-6 तबादला किया गया है।
इसी क्रम में नीलम सरल को जोन-4 से जोन-8 भेजा गया है। उमा को म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में तैनाती दी गई है, जबकि दिनेश गौतम को मुख्य विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं ओमकार राजभर को जोन-1 के कर विभाग से संबद्ध किया गया है। सूची में जोन-1 के कर विभाग से अतिरिक्त संबद्धता का भी उल्लेख किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article