फर्रुखाबाद। श्री राधा श्याम शक्ति मंदिर व्यवस्था समिति की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन तीन दिवसीय प्रोग्राम के अंतर्गत होगा। जिसमें 28 व 29 मई को को राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं विचारक डॉक्टर शिव ओम अंबर प्रवचन करेंगे भाई 27 मई को आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के व्यवस्थापक सुरेंद्र कुमार सफ्फड़ एवं संयोजक साहित्यकार बृज किशोर सिंह किशोर ने बताया कि 27 मई को शाम 6:30 से आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी काआयोजन होगा। 28 में को डॉक्टर शिव ओम अंबर शास्त्र पंचामृत पर प्रवचन करेंगे व 29 में को भक्ति का व्याकरण विषय पर चर्चा होगी। उन्होंने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।
राधा श्याम शक्ति मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम 27 से


