33.5 C
Lucknow
Sunday, August 9, 2026

मुरादाबाद में कांवड़ियों का अनोखा स्वागत, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की पहल से ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा

Must read

 

मुरादाबाद। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर मुरादाबाद में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए नगर निगम ने खास इंतजाम किए हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की पहल पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए विशेष ड्रोन मंगाए गए हैं। इन ड्रोन के जरिए कांवड़ियों पर आसमान से लगातार पुष्पवर्षा की जा रही है।
कांवड़ यात्रा मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों पर जब ड्रोन से फूल बरसाए गए तो माहौल भक्तिमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस अनोखे स्वागत का उत्साह के साथ स्वागत किया। सड़क पर जहां एक ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं आसमान से हो रही पुष्पवर्षा ने यात्रा के माहौल को और भव्य बना दिया।
कांवड़ियों के स्वागत को यादगार बनाने के लिए नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने विशेष ड्रोन मंगवाकर पुष्पवर्षा की व्यवस्था कराई है। नगर निगम की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा मार्ग पर पहुंचने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनका सम्मानपूर्वक स्वागत हो।
नगर आयुक्त की पहल के तहत कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का सिलसिला लगातार जारी रखने की तैयारी है। यात्रा मार्ग पर नगर निगम की टीमें व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए हैं। शिवभक्तों को भोजन, पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर निगम की व्यवस्थाओं के साथ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग भी कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
ड्रोन से पुष्पवर्षा की पहल ने कांवड़ यात्रा में नया आकर्षण जोड़ दिया है। कांवड़ियों का कहना है कि इस तरह सम्मान और श्रद्धा के साथ किया जा रहा स्वागत उनके लिए यादगार है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की इस पहल की चर्चा कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी देखने को मिल रही है।
नगर निगम का पूरा फोकस कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा और शिवभक्तों के सम्मान पर है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article