कानपुर। नरौरा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.930 मीटर तक पहुंच गया है और यह चेतावनी के निशान के करीब बताया जा रहा है।
नरौरा बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 113.280 मीटर और डाउनस्ट्रीम जलस्तर 113.130 मीटर दर्ज किया गया है।
नरौरा बैराज से 1.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है। वहीं हरिद्वार बैराज से करीब 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है।


