33.4 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

एसपी ने 5 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण, पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में मिली नई तैनाती

Must read

 

फतेहगढ़। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांच उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर बड़े उपनिरीक्षक (वरिष्ठ उपनिरीक्षक), थाना मऊदरवाजा नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक ध्रुव कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी को भी पुलिस लाइन से थाना मऊदरवाजा में तैनाती दी गई है। जबकि उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कोतवाली फर्रुखाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article