संवाददाता, तिर्वा।
मंगलवार को सोनेश्री बालिका महाविद्यालय में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने सिमरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश यादव को जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष घोषित किया, जबकि जय नारायण यादव को जिला संरक्षक बनाया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि दिसंबर से प्रदेश में जातिगत जनगणना प्रस्तावित है। उन्होंने समाज के लोगों से जाति के कॉलम में गोत्र आदि का उल्लेख न कर केवल ‘यादव’ लिखने की अपील की। उन्होंने शिक्षा के साथ राजनीति में भी समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के 15 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमचंद यादव ने की तथा संचालन इंद्रेश यादव ने किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण यादव, राजीव यादव, ललित यादव, अवधेश यादव, पंकज यादव, अंशु यादव, बालकृष्ण यादव, अनिल यादव, अश्वनी यादव, विनोद प्रधान, कैलाश यादव, पिंटू यादव व मुरली यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


