34 C
Lucknow
Wednesday, September 9, 2026

पुलिस के कब्जे से अंबेडकर प्रतिमा वापस दिलाने की मांग

Must read

 

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात, मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

यूथ इंडिया कन्नौज

कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अहेर भुलभूलियापुर गांव में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर एक बार फिर मामला सामने आया है। प्रतिमा को पुलिस के कब्जे से वापस दिलाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।बताया गया कि वर्ष 2024 में गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अंबेडकर प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी प्रतिमा वापस नहीं मिलने पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने एसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की।सूरज कुमार ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि लंबे समय से प्रतिमा पुलिस के कब्जे में है, जिसे संबंधित स्थान पर वापस कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रतिमा वापस नहीं की गई तो भीम आर्मी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन के स्तर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article