29 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

बदलते मौसम का कहर: 6 दिन में 1200 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पतालों पर बढ़ा दबाव

Must read

 

कासगंज। जनपद में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की ठंडक के बीच हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है।
जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, बीते छह दिनों में 1236 से अधिक बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें प्रमुख रूप से डायरिया, तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं शामिल हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां बाल रोग विभाग में भारी भीड़ देखी जा रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों में यह समस्या अधिक गंभीर रूप ले रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों की साफ-सफाई, खानपान और मौसम के अनुसार देखभाल करने की सलाह दी है।
अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ रही है, जिससे उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई अभिभावकों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को लेकर चिंता जताई है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बढ़ते मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को गर्मी और संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें, साफ पानी पिलाएं और किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article